भारत

NHAI ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आज उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में काठा टोल प्लाजा पर दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान मनाते हुए इस पहल का लक्ष्य दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में लगभग 40,000 वृक्ष लगाना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने वृक्षारोपण अभियान का पहला पौधा लगाया।

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के साथ एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारीगण – विशाल चौहान, सदस्य (प्रशासन); आलोक दीपांकर, सदस्य (तकनीकी); मोहम्मद सफी, क्षेत्रीय अधिकारी (दिल्ली); विशाल गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी (उत्तराखंड); तथा नरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक (पीआईयू बागपत) ने इस अभियान में भाग लिया तथा वृक्षारोपण किया।

इस अभियान में स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, उप-खंड मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी और अन्य जिला अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी पर्यावरण स्थिरता का संदेश फैलाने के लिए पौधे लगाए।

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। कॉरिडोर के किनारे लगभग 40,000 वृक्ष लगाने से क्षेत्र को कई पारिस्थितिकीय लाभ मिलेंगे जैसे कि बेहतर वायु गुणवत्ता, मिट्टी का कटाव कम होना और जैव विविधता में वृद्धि। पर्यावरण स्थिरता और बुनियादी ढांचे के विकास दोनों पर यह दोहरा ध्यान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को हरित बुनियादी ढांचे के अग्रणी उदाहरण के रूप में स्थापित करेगा। यह पूरे देश में हरित विकास का एक नया मानक स्थापित करेगा।

‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल मनाते हुए, एनएचएआई ने देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 5,12,000 से अधिक वृक्ष लगाए हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करना है ताकि विभिन्न हितधारकों को शामिल करके एक हरित और टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बनाया जा सके।

Editor

Recent Posts

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

9 मिनट ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

13 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

16 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

28 मिनट ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

12 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

12 घंटे ago