बिज़नेस

NHPC, SJVN और SECI को मिला नवरत्न का दर्जा

सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू)- एनएचपीसी, एसजेवीएन और ‘सेकी’ को नवरत्न का दर्जा दे दिया।

एनएचपीसी ने बयान में कहा, “वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा 30 अगस्त, 2024 को जारी आदेश के अनुसार, एनएचपीसी को ‘नवरत्न कंपनी’ घोषित किया गया है, जिससे इसे अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता प्राप्त होगी।” एनएचपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के चौधरी ने कहा, “यह एनएचपीसी के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमारी उल्लेखनीय वित्तीय और परिचालन उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। एनएचपीसी भारतीय विद्युत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कंपनी रही है और इसने देश की पनबिजली क्षमता का दोहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” फरीदाबाद स्थित एनएचपीसी बिजली मंत्रालय के तहत मिनी रत्न श्रेणी-1 इकाई के रूप में काम कर रही थी। चौधरी ने कहा कि कंपनी पवन और सौर ऊर्जा विकल्पों में भी विविधता लाई है।

इस बीच, शिमला स्थित एसजेवीएन ने कहा कि उसे भी सरकार से नवरत्न का दर्जा मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग ने अपने पत्र संख्या पीडी-I26/0004/2024-डीपीई दिनांक 30 अगस्त, 2024 के माध्यम से एसजेवीएन लिमिटेड को ‘नवरत्न’ का दर्जा प्रदान किया है।” एसजेवीएन लिमिटेड एक मिनी रत्न, श्रेणी-1 और अनुसूची-ए’ सीपीएसई है। इसे 24 मई, 1988 को भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार (जीओएचपी) के संयुक्त उद्यम के रूप में शामिल किया गया था।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने एक बयान में कहा कि सरकार ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) को भी नवरत्न का दर्जा दिया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सेकी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की नीलामी के लिए केंद्र सरकार की एक नोडल एजेंसी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

20 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

23 मिनट ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

30 मिनट ago

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रथम…

33 मिनट ago

लोकसभा और राज्यसभा ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया…

38 मिनट ago

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago