राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया में आई उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के महुलदिहा गांव में एक बुजुर्ग महिला 12 वर्षों तक सामाजिक बहिष्कार झेलने के बाद चल बसीं और यहां तक कि ग्रामीणों ने उनकी बेटी को अंतिम संस्कार में भी सहयोग नहीं दिया। अंततः प्रशासन के हस्तक्षेप और कुछ स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
आयोग को ऐसा प्रतीत होता है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है। इसलिए आयोग ने ओडिशा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
11 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के परिवार को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा क्योंकि वे ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में असमर्थ थे, जब उसकी बेटी कुछ समय के लिए दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ घर से बाहर चली गई थी।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…