भारत

NHRC ने गुजरात के गांधीनगर में दूषित पेयजल से टाइफाइड के मरीज़ों की संख्या बढ़ने पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गुजरात के गांधीनगर में दूषित पेयजल की सप्लाई से टाइफाइड के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के एक इलाके में टाइफाइड के कुल 70 सक्रिय मामलों की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के गांधीनगर में नई बिछाई गई पाइप लाइन में गंभीर कमियां पाई गई हैं। पाइपलाइन में सात जगहों पर लीक का पता चला है, जिससे सीवेज का पानी पेयजल में मिल रहा है।

आयोग ने कहा है कि संबंधित खबर अगर सच है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है। इस सिलसिले में आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में टाइफाइड के घरों में चिकित्साअधीन और अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी अपेक्षित है।

4 जनवरी, 2026 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि यह जलजनित बीमारी का प्रसार है और मरीज़ों का जल्द पता लगाकर उन्हें प्राथमिकता के आधार तुरंत मेडिकल सहायता दी जा रही है। खबर के अनुसार गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में टाइफाइड के मरीज़ों की बढ़ती संख्या, जिसमें अधिकांश बच्चे हैं, को देखते हुए 30 बिस्तर वाला पीडियाट्रिक वार्ड स्थापित किया गया है। बताया गया है कि मरीज़ तेज़ बुखार और पेट से जुड़ी समस्या के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

14 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

18 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

18 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

20 घंटे ago