भारत

NHRC के हस्तक्षेप से महाराष्ट्र में 16 लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में नासिक शेल्टर होम के निदेशक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हुई

आयोग के नोटिस के जवाब में नासिक शेल्टर होम में 16 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में महाराष्ट्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) को सूचित किया गया है कि उक्त होम के आरोपी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा एक अदालत में उस पर मुकदमा चल रहा है। सभी पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें से तीन-तीन लाख रुपये दो किश्तों में देने की मंजूरी दी गई है। शेष एक-एक लाख की रकम ट्रायल पूरा होने के बाद उन्हें दी जाएगी। वित्तीय सहायता के अलावा, सरकार ने पीड़ितों को आगे की शिक्षा के लिए स्कूल में भर्ती भी कराया है। बालिकाओं को नियमित अंतराल पर काउंसलिंग भी दी जा रही है।

आयोग ने नासिक के जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पीड़ितों को 3-3 लाख रुपये की स्वीकृत किश्तों के भुगतान में तेजी लाने और मुकदमा पूरा होने के बाद प्रत्येक को 1-1 लाख रुपये की शेष राशि वितरित करने को कहा है।

आयोग ने 28 नवंबर, 2022 को घटना के बारे में मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें एफआईआर की स्थिति, मामले में शामिल दंडात्मक अपराधों, जांच की प्रगति और परिणाम, आरोपियों की गिरफ्तारी, यदि कोई हो तो, पीड़ित लड़कियों के स्वास्थ्य की स्थिति तथा राज्य प्राधिकारियों द्वारा पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक राहत/पुनर्वास, यदि कोई हो का विवरण शामिल होना चाहिए। उनसे अपेक्षा की गई थी कि वे पीड़ितों, विशेषकर दर्दनाक घटना के नाबालिग पीड़ितों को प्रदान की गई काउंसलिंग के बारे में जानकारी दें।

आयोग ने महाराष्ट्र के लिए अपने विशेष प्रतिवेदक से भी मामले में एक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से अधिक समय से और 2019 में महामारी काल के दौरान भी नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण चल रहा था और एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

3 घंटे ago

भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए गए

भारत और कनाडा ने आज नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए…

3 घंटे ago

INS सुदर्शिनी स्वेज नहर से महत्वपूर्ण यात्रा के बाद अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट सिटी अलेक्जेंड्रिया पहुंचा, जो उसके चल रहे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…

5 घंटे ago