भारत

एनएचआरसी ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्रतट पर एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि 15 जून, 2025 को ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्रतट पर लगभग 10 पुरुषों ने कथित तौर पर एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कथित तौर पर पीड़िता एक पुरुष मित्र के साथ समुद्रतट पर गई थी। जहां अपराधियों ने पीड़िता के दोस्त को जबरन पकड़कर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने ओडिशा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में इस मामले में जांच की स्थिति, पीड़िता के स्वास्थ्य और राज्य अधिकारियों द्वारा उसे प्रदान किए गए मुआवजे/परामर्श, यदि कोई हो, को शामिल करने को कहा है।

16 जून, 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

8 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

8 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago