राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें 15.11.2024 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से कम से कम 10 नवजात शिशुओं की मौत हो जाने की खबर है। इस घटना में, 10 शिशुओं की मौत के अलावा, कुल 16 बच्चे घायल हो गए जबकि 37 बच्चों को बचा लिया गया। कथित तौर पर, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अस्पताल में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और मरने वाले बच्चे घटना के समय इनक्यूबेटर में थे।
आयोग ने पाया है कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट वास्तव में परेशान करने वाली है और लापरवाही का संकेत देती है जिससे पीड़ित शिशुओं के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है क्योंकि वे एक सरकारी संस्थान की देखभाल में थे। तदनुसार, आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट में मामले में दर्ज एफआईआर की स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई, घायलों को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार और पीड़ित परिवारों को दिए गए मुआवजे के बारे में जानकारी शामिल होनी चाहिए। आयोग यह भी जानना चाहेगा कि अधिकारियों ने क्या कदम उठाए हैं/प्रस्तावित किए हैं ताकि दुबारा ऐसी घटनाएं न हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सुगम व्यापार…
राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को प्रातः लगभग 11:30 बजे “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी,…
प्रधानमंत्री मोदी इस्राएल की दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं।…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज से दो मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।…
चेन्नई में आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में कल भारत ने…