भारत

NHRC ने दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो जाने के समाचार पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरकर एक श्रमिक की मौत से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, एक ठेकेदार ने निर्माण कार्य के लिए उक्त श्रमिक को काम पर रखा था। खबरों के अनुसार, घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाकर घटना को दबाने की कोशिश की गई थी।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने अध्यक्ष, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और पुलिस उपायुक्त, आईजीआई हवाई अड्डा इकाई, दिल्ली को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह अपेक्षा की गई है कि रिपोर्ट में मृतक श्रमिक के निकटतम परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) की स्थिति भी शामिल हो।

25 सितंबर, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिक को घायल अवस्था में नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापरवाही के कारण हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

43 मिनट ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

45 मिनट ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

7 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

7 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago