बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नामचिक नामफुक में राज्य की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ चांगलांग जिले में नामचिक नामफुक कोयला खदान का उद्घाटन किया, जो राज्य की पहली वाणिज्यिक कोयला खनन परियोजना के रूप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यह आयोजन अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ता है, जो इसे भारत के कोयला और ऊर्जा मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने परियोजना स्थल पर भूमि पूजन किया और ‘‘100 वृक्षारोपण पहल’’ के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। इसके बाद नामचिक नामफुक कोयला खदान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में खनन पट्टा सौंपे जाने और नामचिक-नामफुक सेंट्रल कोल ब्लॉक के लिए सीपीपीएल के उपकरणों और मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे खनन कार्यों की आधिकारिक शुरुआत हुई।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने इस शुरुआत को ‘‘नयी आशा का प्रतीक और पूर्वोत्तर में ऊर्जा सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’’ बताया। उन्होंने बताया कि नामचिक नामफुक कोयला खदान में 1.5 करोड़ टन कोयले का भंडार है और यह आज से चालू हो गई है।

परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने नामचिक नामफुक कोयला खदान का स्वागत किया और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने एवं अरुणाचल प्रदेश के लिए स्थिर राजस्व सृजित करने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाएगी तथा राज्य के खनन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में निवेश आकर्षित करेगी।

नामचिक नामफुक कोयला खदान पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और साथ ही, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत की यात्रा को मजबूती प्रदान करेगी। इससे न केवल स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में क्षेत्र का योगदान भी बढ़ेगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

1 घंटा ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

1 घंटा ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

8 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

8 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago