भारत

NHRC ने दिल्ली के द्वारका उत्तर पुलिस स्टेशन में हिरासत में कथित शारीरिक यातना के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में पुलिस द्वारा कथित शारीरिक प्रताड़ना के बाद एक व्यक्ति ने 11 जुलाई, 2025 को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को एक महिला सुपरवाइजर द्वारा उसके खिलाफ की गई चोरी की शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए 10 जुलाई, 2025 को पुलिस हिरासत में लिया गया था । पीड़ित दिल्ली के नांगली विहार इलाके का रहने वाला था और आईपी यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

आयोग ने पाया है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है तो पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसे बिजली के झटके भी दिए गए थे, जिससे उसके कान में सूजन आ गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अगले दिन, पीड़ित अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

4 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

4 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

5 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

5 घंटे ago