भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को एक बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। यह घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगा और खुदरा दुकानों पर सीएनजी प्रदान करेगा तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

प्रधानमंत्री ने दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन के एक भाग के रूप में बिछाया गया है। इसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के रूप में भी जाना जाता है। 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला दुर्गापुर से कोलकाता खंड पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुजर रहा है। पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर ताप विद्युत केंद्र की प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली का पुनरोद्धार-फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) को भी राष्ट्र को समर्पित किया इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे क्षेत्र को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में रेल अवसंरचना को प्रोत्साहन देते हुए, पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन (36 किलोमीटर) के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इससे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के उद्योगों के बीच रांची और कोलकाता के साथ रेल संपर्क में सुधार होगा और मालगाड़ियों की कुशल आवाजाही, यात्रा समय में कमी और उद्योगों एवं व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स सुविधा में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने दो सड़क ऊपरी पुलों (आरओबी) का उद्घाटन किया। इससे संपर्क सुविधा में सुधार होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने में भी सहायता मिलेगी।

Editor

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

2 घंटे ago

अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…

2 घंटे ago

भारत और यूरोपीय संघ ने 93 अरब 50 करोड़ यूरो के होराइजन यूरोप प्रोग्राम पर बातचीत पूरी की

भारत और यूरोपीय संघ ने हॉराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…

5 घंटे ago

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…

5 घंटे ago

अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…

5 घंटे ago