भारत

NHRC ने केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में बसे आदिवासी लोगों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं का स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के बाहरी इलाकों में बसे आदिवासी लोगों में आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है और 2024 में ही लगभग 23 लोगों की मौत की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार 2011-2022 के दौरान जिले के पेरिंगमला पंचायत में लगभग 138 लोगों की मौत हुई। अब 2 साल की शांति के बाद जिले की आदिवासी बस्तियों में आत्महत्याओं का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है तो केरल के विशेष क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जनजातियों के लोगों के जीवन के अधिकार और सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों से संबंधित एक गंभीर मुद्दे की ओर इशारा करती है। समाज के एक कमजोर वर्ग से संबंधित युवाओं द्वारा आत्महत्या वास्तव में मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित एक मुद्दा है जिस पर सरकारी एजेंसियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्य अपने अधिकार क्षेत्र के तहत प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है।

इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए आयोग ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। व्यापक रिपोर्ट में इस मामले में दर्ज प्राथमिकी की स्थिति और अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है। आयोग यह भी जानना चाहेगा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे की स्थिति क्या है। राज्य सरकार से यह भी अपेक्षित है कि वह ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके और यह सुनिश्चित करें कि इस संदर्भ में उसने क्‍या-क्‍या कदम उठाए हैं। अधिकारियों से 2 सप्ताह के भीतर जवाब मिलने की उम्मीद है।

मीडिया में 25 दिसंबर, 2024 को आई रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या करने वालों में अधिकांश 20-30 आयु वर्ग के थे। मीडिया रिपोर्ट में ऐसी आत्महत्याओं के कई उदाहरण दिए गए हैं। कथित तौर पर उनके परिवारों और आदिवासी कार्यकर्ताओं के अनुसार, चरम सामाजिक परिदृश्यों के कारण अत्यधिक तनाव, समुदाय के बाहर विवाह और रिश्तों के कारण दबाव और उत्पीड़न, साथ ही शराब और सेक्स रैकेट का बढ़ता चलन इन आत्महत्याओं का कारण बनता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

2 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

2 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

2 घंटे ago