भारत

NHRC ने सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU में लगी आग में आठ मरीजों की मृत्यु और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 6 अक्टूबर, 2025 को राजस्थान के जयपुर में स्थित सरकारी सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से आठ मरीजों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल में हुई इस दुखद घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार ने इस सिलसिले में एक उच्च-स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्देश दिया है।

आयोग ने पाया है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सही है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़ितों के परिजनों को दिए गए मुआवजे की स्थिति, यदि कोई हो, शामिल होने की उम्मीद है।

6 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब आग लगी तब अस्पताल के आईसीयू और सेमी आईसीयू वार्ड में 18 मरीज भर्ती थे। आग और जहरीले धुएं के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

2 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

2 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago