भारत

NHRC ने आंध्र प्रदेश में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में सात श्रमिकों की मृत्यु और चार अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले के कोमारीपालेम गांव में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में सात श्रमिकों की मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में कथित तौर पर निर्माण इकाई के मालिक की भी मृत्यु हो गई।

आयोग के अनुसा, मीडिया रिपोर्ट की सामग्री यदि सत्य है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़ितों के परिजनों को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, की स्थिति भी शामिल होने की उम्मीद है।

8 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के समय वहां पर 12 कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस को विस्फोटक सामग्री के मिश्रण में गड़बड़ी का संदेह है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

1 घंटा ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

1 घंटा ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago