भारत

NHRC ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 7 अक्टूबर, 2024 को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। वहां काम करने वाले ठेकेदार ने कथित तौर पर बिना किसी चेतावनी या संकेत लगाए कई जगहों पर नाले को खुला छोड़ दिया था। हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की यह पांचवीं घटना है।

आयोग ने पाया है कि इस मामले और हाल के दिनों में हुई ऐसी ही घटनाओं के बारे में समाचार रिपोर्ट की सामग्री, यदि सही है, तो अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर विषय है। यह वास्तव में बहुत चिंताजनक है कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। दिल्ली में डूबने और करंट लगने से कई लोगों की जान जाने की घटनाओं का आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

इसी के अनुसार, आयोग ने मुख्य सचिव, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस आयुक्त, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में ऐसे सभी मामलों में दर्ज एफआईआर की स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे की जानकारी देनी होगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए/उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदमों के बारे में भी आयोग को जानकारी देनी होगी।

8 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में खुले नाले में गिरकर ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई थी। सितंबर में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में खुले नाले में गिरकर एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। अगस्त में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में खुले नाले में सात वर्षीय बच्चे का शव मिला था। अगस्त में ही पश्चिम विहार इलाके में नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जुलाई में पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में नाले में गिरकर एक महिला और उसके बेटे की मौत को लेकर बवाल हुआ था। इसी महीने उत्तरी-दिल्ली के बुराड़ी में एक कार के नाले में गिर जाने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Editor

Recent Posts

विमानन सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में बीसीएएस और आरआरयू के बीच समझौता ज्ञापन हुआ

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…

3 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…

3 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…

3 घंटे ago

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

15 घंटे ago