भारत

NHRC ने यूपी के जेवर में एक निर्माणाधीन अवैध इमारत के ढहने से चार मजदूरों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

NHRC ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 19 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर के नगला हुकुम सिंह गाँव में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से चार मज़दूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि इमारत पर काम कर रहे 10 मज़दूरों में से एक लापता है। उल्‍लेखनीय है कि इमारत का निर्माण बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने गौतमबुद्ध नगर के ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्‍ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

रिपोर्ट में घायल व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण शामिल होने की उम्मीद है। इसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा मृतकों और घायलों के परिजनों को प्रदान किया गया मुआवज़ा, यदि कोई हो, भी शामिल होने की उम्मीद है।

20 नवंबर 2025 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब तीसरी मंजिल की शटरिंग हटाई जा रही थी, तभी इमारत कुछ ही सेकंड में नीचे से ऊपर की ओर ढह गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

9 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

9 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

9 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

9 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

10 घंटे ago