राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर खेलते समय 8 साल और 10 साल के दो बच्चों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर, 2025 को तब हुई, जब ये दोनों बच्चे एक लोहे के पाइप के संपर्क में आए। पंडाल के आयोजकों द्वारा बिजली के तार लापरवाही से जोड़े गए थे।
आयोग ने टिप्पणी की है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की यह सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस विस्तृत रिपोर्ट में जांच की स्थिति का विवरण की सम्मिलित करने की आपेक्षा की गई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जो 25 सितंबर, 2025 को प्रकाशित हुई थीं, इस घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसकी अगुवाई एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…