भारत

NHRC ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद 18 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 5 अप्रैल 2026 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद लगभग 57 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। लड़कियों ने पेट दर्द, पेचिश और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट में पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मामले की जांच से संबंधित जानकारी शामिल किए जाने की अपेक्षा की गई है।

5 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 18 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

14 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

17 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

17 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

17 घंटे ago