भारत

NHRC ने विशाखापत्तनम स्थित इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिनमें कहा गया है कि 8 जून 2026 को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। खबरों के अनुसार, श्रमिक संघ ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की।

मानवाधिकार आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला उठता है। इसलिए, आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग का निर्देश है कि रिपोर्ट में घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति और उन्हें तथा मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि के भुगतान का विवरण शामिल होना चाहिए।

9 जून 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना संयंत्र के ‘स्टील मेल्टिंग शॉप’ में घटी, जब लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लगभग 150 टन तरल स्टील ले जा रहा बर्तन अचानक फट गया और पिघला हुआ स्टील वर्कशॉप के फर्श पर फैल गया, जिसकी चपेट में कई श्रमिक आ गए।

Editor

Recent Posts

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की…

26 मिनट ago

एशियाई चैम्पियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारत की लगातार पांचवीं जीत, सेमीफाइनल में कोरिया से मुकाबला

एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा…

44 मिनट ago

अमेरिका में आज रात मध्यावधि चुनाव होंगे

अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी…

49 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर…

16 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…

18 घंटे ago