National Investigation Agency (NIA)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले वर्ष लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमलें के मामलें के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने कहा कि आरोपी की पहचान ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा के रूप में हुई है, जिसने पिछले साल 22 मार्च को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया था। एनआईए ने अपनी जांच में बताया कि ये घटनाएं भारतीय मिशनों और उसके अधिकारियों पर हमले कराने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं, तथा ये हमले पिछले साल पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई के प्रतिशोध में किए गए थे। मामले में जांच जारी है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री…
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में…
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्तरदायी और…
क्रिकेट में, भारत वर्ष 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 का एकदिवसीय…
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिन छठ महापर्व आज संपन्न…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…