भारत

नीति आयोग ने ‘स्थानीय विकास योजना में जलवायु अनुकूलन को मुख्यधारा में लाने’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की

नीति आयोग ने ‘स्थानीय विकास योजना में जलवायु अनुकूलन को मुख्यधारा में लाने’ पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें नीति निर्माता, जलवायु विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन और विकास पेशेवर उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्‍य पंचायत विकास योजनाओं में जलवायु लचीलेपन को एकीकृत करने के लिए प्रभावी रणनीतियों का पता लगाना है।

कार्यशाला में जलवायु चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों को उपकरण, ज्ञान और संसाधनों से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जलवायु अनुकूलन को पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय नियोजन के सभी पहलुओं में शामिल किए जाने पर विशेष बल दिया गया। स्थानीय रूप से प्रासंगिक अनुकूलन रणनीतियों को विकसित करने के लिए जलवायु मॉडलिंग को सामुदायिक स्तर के ज्ञान के साथ जोड़े जाने पर भी चर्चा हुई।

कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं में जलवायु लचीलापन को संस्थागत बनाने और स्थानीय विकास ढांचे में जलवायु-संवेदनशील योजना को शामिल करने पर ज्‍यादा ध्‍यान दिया गया। चर्चाओं में चरम मौसमी अवस्थाओं के बढ़ते मामले और ग्रामीण आजीविका, कृषि और जल सुरक्षा पर उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। इससे सटीक योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए ग्राम पंचायत स्तर के अलग-अलग डेटा की आवश्यकता पर बल मिला।

कार्यशाला में पंचायतों की क्षमता को मजबूत करके उनके विकास नियोजन में जलवायु-स्मार्ट दृष्टिकोणों को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। दीर्घकालिक योजनाओं के लिए पंचायत की क्षमता बढ़ाने हेतु विभिन्न उपाय व रूपरेखाएं प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों ने जमीनी स्तर पर जलवायु लचीलापन बढ़ाने के लिए मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विभिन्न राज्यों और पंचायतों की सर्वोत्तम नियमों को प्रदर्शित करते हुए, चर्चाओं में जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों से निपटने के लिए प्रयासों को बढ़ाने में सहकर्मी शिक्षण और ज्ञान-साझाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जलवायु अनुकूलन से सक्रिय स्थानीय जलवायु कार्रवाई की ओर बदलाव एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। इसके तहत जलवायु जोखिम-सूचित विकास और आपदा तैयारी में पंचायतों की भूमिका पर बल दिया।

कार्यशाला का समापन, जलवायु-अनुकूल ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए बहु-हितधारक सहयोग के आह्वान के साथ हुआ। संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और पंचायत के नेतृत्व वाली जलवायु कार्रवाई में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी। स्थानीय शासन में जलवायु अनुकूलन को एकीकृत करने से भारत को और अधिक सतत और सुदृढ़ ग्रामीण विकास मॉडल को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोलकाता में स्वदेश निर्मित भारतीय नौसेना के तीन पोत – INS दुनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर…

13 घंटे ago

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और ईरान के संसद अध्यक्ष एम बी कलिबाफ़ शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच गए…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज, 21 जून 2026 को मध्य…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने पूरे देश में 8.30 लाख से अधिक कैडेटों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने पूरे देश में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऐतिहासिक रेड रोड पर 12वें…

18 घंटे ago