अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्तावित रखा। उन्होंने बिम्सटेक देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आईटी क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष की दुनिया में काम करने और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। बिम्सटेक को सामूहिक रूप से ऊर्जावान बनाने और नेतृत्व करने वाले युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक देशों को और करीब लाएंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“वैश्विक भलाई को निरंतरता देने के लिए बिम्सटेक एक महत्वपूर्ण मंच है। यह ज़रूरी है कि हम इसे मज़बूत करें और अपने जुड़ाव को और गहरा करें। इस संदर्भ में, मैंने हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21-सूत्रीय कार्य योजना प्रस्तावित की है।”

“अब बिम्सटेक देशों में व्यापार को बढ़ावा देने का समय आ गया है!”

“आइये, आईटी क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का लाभ उठाकर बिम्सटेक को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत बनाएं।”

“म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।”

“आइए हम अपने सहयोग को अंतरिक्ष की दुनिया तक ले जाएं। आइए हम अपने सुरक्षा तंत्र को भी और अधिक मजबूत बनाएं।”

“बिम्सटेक में क्षमता निर्माण ढांचे का एक शानदार उदाहरण बनने की क्षमता है। हम सभी एक-दूसरे से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे!”

“हम सामूहिक रूप से बिम्सटेक को ऊर्जावान बनाएंगे और हमारे युवा ही इसका नेतृत्व करेंगे।”

“संस्कृति की तरह कुछ ही चीज़ें आपस में जोड़ती हैं! उम्मीद है कि सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक को और भी करीब लाएंगे।”

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

5 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

5 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

5 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

5 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

5 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

5 घंटे ago