भारत

उत्‍तराखंड में दो दिनों से लगातार वर्षा से सामान्‍य जनजीवन बाधित

उत्‍तराखंड में दो दिनों से लगातार वर्षा से सामान्‍य जनजीवन बाधित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य हिस्सों में यलो अलर्ट लागू है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को सतर्क रहने और त्वरित प्रक्रिया दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago