लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण में 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन-पत्र दाखिल कर सकेंगे। चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा।
इस बीच, लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने का कल अंतिम दिन है। तीसरे चरण में 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 94 सीटों के लिए सात मई को चुनाव होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक निजी अस्पताल में 17 मार्च…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति…
सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…