केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के द्वारा 4G नेटवर्क की शुरूआत के बाद से ग्राहकों की संख्या पिछले छह महीनों में 75 लाख से बढ़कर एक करोड 80 लाख हो गई है।
आज नई दिल्ली में BSNL के नए लोगो और सात नई सेवाओं का उद्घाटन करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत विश्व के उन छह देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपना 4जी नेटवर्क विकसित किया है और जल्दी ही इसे 5जी नेटवर्क में बदला जाएगा।
BSNL का नया लोगो विकास, पहुंच और विश्वास का प्रतीक है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सात नई सेवाओं का शुभारंभ किया जिनमें- स्पैम-मुक्त नेटवर्क, राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग, इंट्रानेट फाइबर टीवी, एनी टाइम सिम कियोस्क, डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा राहत तथा खादानों में पहला निजी 5जी नेटवर्क हैं।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…