राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वें दौर की वार्ता की। अजीत डोभाल ने कहा कि पिछले नौ महीनों में सीमा पर स्थिति में सुधार हुआ है और स्थिति शांतिपूर्ण और स्थिर बनी हुई है।
अजीत डोभाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये वार्ताएँ विशेष महत्व रखती हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कज़ान में राष्ट्रपति षी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाक़ात ने द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय की और सीमा विवाद के उचित समाधान के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले साल के अंत में आयोजित विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की वार्ता की सफलता पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि दोनों पक्ष असहमतियों को दूर करने, सीमाओं को स्थिर करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर एक नई और महत्वपूर्ण सहमति पर पहुँचे हैं।
चीन के विदेश मंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…