भारत

NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वें दौर की वार्ता की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वें दौर की वार्ता की। अजीत डोभाल ने कहा कि पिछले नौ महीनों में सीमा पर स्थिति में सुधार हुआ है और स्थिति शांतिपूर्ण और स्थिर बनी हुई है।

अजीत डोभाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये वार्ताएँ विशेष महत्व रखती हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जल्द ही शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कज़ान में राष्ट्रपति षी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाक़ात ने द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय की और सीमा विवाद के उचित समाधान के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले साल के अंत में आयोजित विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की वार्ता की सफलता पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि दोनों पक्ष असहमतियों को दूर करने, सीमाओं को स्थिर करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर एक नई और महत्वपूर्ण सहमति पर पहुँचे हैं।

चीन के विदेश मंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

6 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

6 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

6 घंटे ago