भारत

NSA अजित डोभाल ने म्यांमा के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाने के उपायों पर चर्चा की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने म्यांमा के प्रधानमंत्री सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और सीमा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाने के उपायों पर चर्चा की। डोभाल म्यांमा में ‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्सटेक) के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की चौथी वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। ‘स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष ह्लाइंग ने शुक्रवार को डोभाल का अपने कार्यालय में स्वागत किया।

सरकारी समाचार पत्र ‘द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ ने बताया कि बैठक में ह्लाइंग और डोभाल ने भारत और म्यांमा के बीच मैत्री संबंधों व सहयोग, म्यांमा की राजनीतिक प्रगति, स्वतंत्र व निष्पक्ष लोकतांत्रिक आम चुनाव कराने की तैयारियों और सीमा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए उपायों पर विचार साझा किए। अखबार ने कहा कि म्यांमा, भारत के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। दोनों देश 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं जो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

5 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

15 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

7 घंटे ago