राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) के लिए पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित किए और संशोधित रैंक सूची जारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एनटीए ने पांच मई को आयोजित की गई परीक्षा में छह केंद्रों पर देरी से परीक्षा शुरू होने के कारण समय के नुकसान की भरपाई के लिए 1,563 परीक्षार्थियों को कृपांक दिए गए थे। इन्हीं परीक्षार्थियों की पुन: परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद यह संशोधित परिणाम जारी किया गया है।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 23 जून को सात केंद्रों पर आयोजित की गई पुनः परीक्षा में 1,563 परीक्षार्थियों में से 48 प्रतिशत उपस्थित नहीं हुए थे। एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि 1,563 परीक्षार्थियों में से 813 ने दोबारा परीक्षा दी जबकि अन्य ने कृपांक छोड़ने का विकल्प चुना।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…