प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सनदी लेखाकार) दिवस पर अर्थव्यवस्था को आकार देने में सनदी लेखाकारों की भूमिका की सराहना की और उन्हें वित्तीय तंदुरुस्ती का अभिन्न अंग करार दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की शुभकामनाएं ! सीए हमारे आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” मोदी ने कहा, “उनकी विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं। वे आर्थिक विकास और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसी प्रकार वे हमारी वित्तीय तंदुरुस्ती के भी अभिन्न अंग हैं।”
‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ दिवस, भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की स्थापना के अवसर पर मनाया जाता है। इसकी स्थापना एक जुलाई, 1949 को सनदी लेखाकार अधिनियम 1949 के अंतर्गत की गई थी।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…