बिज़नेस

NTPC लिमिटेड ने FY 2023-24 के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की; NTPC समूह का विद्युत उत्पादन 6 फीसदी बढ़ा, पीएटी में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई

76,015 मेगावाट की स्थापित समूह क्षमता वाली भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युतकंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 24 मई, 2024 को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

एनटीपीसी समूह ने वित्तीय वर्ष 2024 में~6फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 42,200करोड़ यूनिट का उच्चतम वार्षिक बिजली उत्पादन दर्ज किया है। इससे पहलेवित्तीय वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 39,900करोड़ यूनिट था।

वित्तीय वर्ष 2024 में एनटीपीसी का स्टैंडअलोनसकल उत्पादन~5 फीसदी वार्षिक बढ़ोतरी के साथ पिछले वर्ष के 34400करोड़ यूनिट की तुलना में 36200करोड़ यूनिट दर्ज किया गया।

एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान राष्ट्रीय औसत 69.49 फीसदी की तुलना में 77.25 फीसदी का संयंत्र लोड फैक्टर (एक निश्चित निर्धारित अवधि के दौरान औसत लोड और पीक लोड का अनुपात)प्राप्त किया।

स्टैंडअलोन आधार परवित्तीय वर्ष 2024 के लिए एनटीपीसी की कुल आय 1,65,707 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं,पिछले वर्ष की कुल आय का यह आंकड़ा 1,67,724 करोड़ रुपये था।

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए कर के बाद लाभ (पीएटी)~5 फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 18,079 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इससे पहले वित्तीय वर्ष2023 में यह आंकड़ा 17,197 करोड़ रुपये था।

समेकित आधार परवित्तीय वर्ष 2024 के लिए समूह की कुल आय~2 फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 1,81,166 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इससेपहले पिछले वर्ष की कुल आय का आंकड़ा 177,977 करोड़ रुपये का था।

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए समूह का कर के बाद लाभ (पीएटी)24.60 फीसदी की वृद्धि के साथ 21,332 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।इससे पिछले वर्ष पीएटी का आंकड़ा17,121 करोड़ रुपये था।

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए, बोर्ड ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीनप्रति इक्विटी शेयर 3.25 रुपये की दर से अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।नवंबर, 2023 और फरवरी, 2024 के लिए निवेशकों को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए कुल 4.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश पहले ही भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष के लिए कुल लाभांश 7.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर होगा। वहीं, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 7.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर था।कंपनी ने लगातार 31वें वर्ष में लाभांश का भुगतान किया है।

Editor

Recent Posts

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

1 मिनट ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

9 मिनट ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

30 मिनट ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

3 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

3 घंटे ago