बिज़नेस

NTPC ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया

एनटीपीसी ने एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सभी भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ही एकमात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है जिसने पिछले आठ वर्षों में सात बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। 21 मई, 2024 को न्यू ऑरलियन्स, अमेरिका में आयोजित एक समारोह में एनटीपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (रणनीतिक मानव संसाधन और प्रतिभा प्रबंधन) रचना सिंह भाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), अमेरिका द्वारा स्थापित यह एटीडी बेस्ट अवार्ड्स, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एल एंड डी) के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। यह उन संगठनों को सम्मानित करता है जो एक रणनीतिक व्यवसाय उपाय के रूप में प्रतिभा विकास का लाभ उठाते हैं और प्रभावी कर्मचारी विकास प्रथाओं के माध्यम से उद्यमव्यापी सफलता का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रैंकिंग उच्च अखंडता और वैश्विक प्रतिष्ठा वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित एक कड़ी आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है।

यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव संसाधन क्षेत्र में एनटीपीसी के असाधारण प्रदर्शन पर प्रकाश डालती है। एटीडी बेस्ट अवार्ड एनटीपीसी की उत्कृष्ट शिक्षण और विकास प्रथाओं एवं उत्कृष्टता की निरंतर खोज का एक प्रमाण है। कंपनी ने शिक्षण और विकास के प्रति एक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है, प्रौद्योगिकी और नवाचार को अपनाया है, उद्योग के मानक स्थापित किए हैं, सीखने के अवसरों को सुविधाजनक बनाया है तथा सतत शिक्षण की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

Editor

Recent Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत-EU FTA अगले वर्ष से होगा लागू: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश के IT/ITeS और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसटीपीआई ने बरेली में अपने 75वें केंद्र का उद्घाटन किया

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात…

3 घंटे ago

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…

4 घंटे ago

WOAH PVS मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…

5 घंटे ago

ASI द्वारा अमेरिका और नीदरलैंड से वापस लाई गईं तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस को सौंपा गया

भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago