बिज़नेस

EPFO के सदस्‍यों की संख्‍या में इस वर्ष अक्टूबर के दौरान 13 लाख 41 हजार सदस्यों की वृद्धि हुई

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ के सदस्‍यों की संख्‍या में इस वर्ष अक्टूबर के दौरान 13 लाख 41 हजार सदस्यों की वृद्धि हुई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यों में वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहल को दिया जा सकता है।

पेरोल डेटा से पता चलता है कि मौजूदा वित्‍त वर्ष के अक्‍तूबर महीने में लगभग सात लाख पचास हजार नए सदस्‍य ईपीएफओ में शामिल हुए। मंत्रालय के अनुसार आकडों से पता चलता है कि नये सम्मिलित सदस्‍यों में 18 से 25 आयु वर्ग के युवा सबसे अधिक हैं। इस अवधि के दौरान जुड़े कुल सदस्‍यों में इनका योगदान 58 प्रतिशत से अधिक है। पेरोल डेटा से यह जानकारी भी मिलती है कि लगभग 12 लाख 90 हजार सदस्य इससे बाहर निकले और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में वार्षिक आधार पर 16 दशमलव दो-तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि आलोच्‍य अवधि में लगभग 2 लाख नौ हजार महिलाओं को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा गया।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

11 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

11 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

11 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

11 घंटे ago