अंतर्राष्ट्रीय

ओमान तट पर तेल टैंकर डूबा, 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता

अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर ओमान के तट पर डूबने के बाद लापता हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए, जिनमें 13 भारतीय भी शामिल हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि टैंकर दुक्म शहर में रस मदराकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में डूबा और संबंधित प्राधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘जहाज के चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं। उनका पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।’’ जहाजरानी वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम’ के अनुसार, यह जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाह से रवाना हुआ था और यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। दुक्म बंदरगाह ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं का केंद्र है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

6 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago