लोकआस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पटना में छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों को सजाया गया है।
राजधानी पटना में गंगा नदी किनारे विभिन्न छठ घाटों पर पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना जिले और आसपास के क्षेत्रों से पूजा करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए गंगा नदी किनारे बने 78 छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। इधर, प्रदेश के विभिन्न प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों, औरंगाबाद के देव पटना के ओलार्क, नालंदा जिले के ओंगारीधाम और नवादा जिले के हरिया सूर्य मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों पर मतदाता जागरूकता के संदेश दिए जा रहे हैं और लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेने की अपील की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने छठ महापर्व पर शुभकामनाएँ दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सब के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करेगा।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…