भारत

केरल में एक और व्यक्ति के एम-पॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

केरल में एक और व्यक्ति के एम-पॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि विदेश से कोच्चि लौटे 38 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर के तरल पदार्थों के परीक्षण से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तिरुवनंतपुरम में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति की संपर्क सूची तैयार कर ली है और बचाव के उपाय कड़े कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में लक्षण हैं उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वायरस दूसरों तक न फैले।

सरकार ने राज्य के सभी 14 जिलों में आइसोलेशन सुविधाएं स्थापित की हैं। इस महीने राज्य में एमपॉक्स वायरस का यह दूसरा मरीज सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

पाकिस्तान में पिछले सप्‍ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…

6 घंटे ago