बिज़नेस

निर्यात प्रतिबंध हटने के बाद बाजार में प्याज की कीमतें बढ़ीं, सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया

देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने शनिवार को प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 550 डॉलर प्रति टन तय किया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ”प्याज की निर्यात नीति को संशोधित कर तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति टन के एमईपी के तहत प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।”

केंद्र सरकार के शनिवार को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के बाद महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव मंडी में इसकी कीमतें औसतन 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गईं। लासलगांव में कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) को भारत में सबसे बड़ा थोक प्याज बाजार बताया जाता है। इससे पूर्व दिन में सरकार ने लोकसभा चुनावों के बीच प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया, लेकिन 550 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लगा दिया। शुक्रवार रात सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया था। एपीएमसी के अध्यक्ष बालासाहेब क्षीरसागर ने कहा, ‘‘बाजार में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

3 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

6 घंटे ago