ओपेक प्लस समूह के सात प्रमुख देशों सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक में वैश्विक तेल बाजार की स्थिति और संभावनाओं की समीक्षा की गई।
इन देशों ने वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता के बीच अक्टूबर के लिए तेल उत्पादन नीति में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। ओपेक प्लस ने सितंबर में प्रतिदिन करीब एक लाख 88 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाया था। इसके साथ ही वर्ष 2023 में की गई प्रतिदिन करीब 16 लाख 50 हजार बैरल की स्वैच्छिक उत्पादन कटौती को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। यह बैठक ईरान से जुड़े संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जारी व्यवधानों सहित तेल निर्यात में रुकावटों की पृष्ठभूमि में हुई। इन व्यवधानों के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर ओपेक प्लस के उत्पादन संबंधी फैसलों का असर सीमित रहा है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…