भारत

अगले चार से पांच दिनों के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश के कारण पश्चिमोत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश के कारण पश्चिमोत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीन जुलाई तक मूसलाधार बारिश होगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों यानी बिहार, उप-हिमालयीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ये स्थितियां अगले तीन से चार दिन तक रहेंगी। देश के पूर्वी भागों गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में चार जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है।

इस बीच, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में कल तक और लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तटीय कर्नाटक में 3 जुलाई तक यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

8 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

8 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

8 घंटे ago