खेल

पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल की औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण

खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज शाम नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल की औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण किया। इस अवसर पर मनसुख मांडविया ने कहा कि इन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय दल खेलों में भारत को प्रगतिपथ पर अग्रसर रखेगा। खेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी इस बार पदक तालिका में देश का नाम और ऊंचा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खेलों पर विशेष ध्‍यान दे रही है।

भारतीय दल को बधाई देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ओलंपिक खेल मानवीय उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा, पेरिस ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी, कई पूर्व ओलंपिक खिलाडी और खेल संघों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में चलने वाले ओलंपिक खेलों में करीब 120 खिलाड़ियों का दल भारत का प्रतिनिधित्‍व करेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री…

35 मिनट ago

भारत में मृदा कार्बन के लिए पहली बार भुगतान से किसानों को पुनर्योजी खेती में हुआ लाभ

भारत का कृषि कार्बन बाज़ार अब नीतियों के स्तर से खेतों के स्तर तक पहुँच…

38 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के नियमन पर परामर्श जारी किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के विनियमन के संबंध में क्लिनिकल…

41 मिनट ago

भारत ने अमेरिका में G20 एनर्जी अबंडेंस मिनिस्टीरियल मीटिंग में सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा की मांग की

ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका की G20…

42 मिनट ago

एपीडा ने वैश्विक खाद्य व्यापार के अवसरों को मजबूत करने के लिए गल्फूड आयोजक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…

5 घंटे ago