खेल

पी.वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीता

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। यह खिताब जीतने वाली वे पहली भारतीय हैं। फाइनल में सिंधु ने तीन बार की विश्‍व विजेता रही जापान की अकाने यामागुछी को हराया। सिंधु ने दो वर्ष से अधिक समय के अंतराल के बाद किसी सुपर 750 स्‍तर की प्रतियोगिता का खिताब जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान ओपन 2026 में महिला सिंगल्स का खिताब जीतने पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस जीत को भारतीय बैडमिंटन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान उनका दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीवी सिंधु की यह जीत देश भर के युवा खिलाड़ियों को बैडमिंटन में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर पी. वी. सिंधु को बधाई दी है। डॉ. मांडविया ने कहा कि जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर सिंधु ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

2 मिनट ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

7 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

9 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

10 मिनट ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

22 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

22 घंटे ago