भारत

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी शहर में रात भर हुई लगातार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। आज बाढ़ का पानी सुबह बेला कॉलोनी के नए बस स्टैंड सहित निचले इलाकों में भर जाने के कारण सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। नदियों का जलस्तर बढ़ने और उनके किनारों के टूट जाने कारण दर्जनों वाहन बह गए या डूब गए, जिससे भारी अव्यवस्था फैली। स्थानीय प्रशासन की मदद से बचाव और राहत टीमें प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने में जुटी रहीं। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। जम्मू-कश्मीर में, कटरा उपमंडल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए मानसून आपदा प्रबंधन के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। किसी भी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 01 9 9 1-2 9 5 6 8 1 पर संपर्क किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में आज सवेरे तेज वर्षा के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। सभी मौतें सबसे ज़्यादा प्रभावित सुरनकोट तहसील में हुई हैं। लोअर मुर्राह गाँव में एक मकान पर चट्टाने गिरने से मकान-मालिक और परिवार के पांच अन्य सदस्य लापता हो गए। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी और पुंछ में बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपराज्‍यपाल स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई दु:खद मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

6 घंटे ago

UAE और सिंगापुर में भी अब UPI ऐप के माध्‍यम से हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के…

6 घंटे ago

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…

7 घंटे ago

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, DoT, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता हुए

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

12 घंटे ago