भारत

पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने निष्क्रिय कर दिया

पाकिस्‍तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागी हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सभी मिसाइल हमलों को एयर डिफेंस यूनिट्स से नाकाम कर दिया गया है। जम्मू के ऊपर के दृश्य इजरायल पर हमास के हमले की याद दिलाते हैं।

पाकिस्तानी सेना आतंकी गुट हमास की तरह काम और व्यवहार कर रही है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हमास की पिछले महीने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में मुलाकात हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सशस्त्र बलों ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज उपायों से हमलों को बेअसर कर दिया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि पश्चिमी सीमा पर कई स्थानों पर शत्रु के हमलावर ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों से इन्हें प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया गया।

इस बीच कल रात लगभग 11 बजे सीमा सुरक्षा बल ने जम्‍मू-कश्‍मीर के सांबा जिले में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम कर दी।

Editor

Recent Posts

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के अंतर्गत 29 और प्रस्तावों को मंजूरी दी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पूर्व में घोषित 54,567 करोड़ रुपये के 46 आवेदनों…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में वामपंथी उग्रवाद (LWE) से देश को मुक्त कराने के प्रयास पर चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में नियम 193 के अंतर्गत वामपंथी उग्रवाद…

1 घंटा ago

गतिशक्ति विश्वविद्यालय और DGCA ने विमान रखरखाव में सुधार और रोजगार सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय, गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और नागर विमानन…

1 घंटा ago

CSIR-NISPR ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की।…

2 घंटे ago

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025′ चुनी गई

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी…

2 घंटे ago