खेल

Paris Olympic: भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीता

भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीता।

स्वप्निल कुसाले ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) एथलीट स्वप्निल ने उल्लेखनीय अनुकूलता और सटीकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार रैंकिंग में ऊंचाई हासिल करते हुए 451.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है, जिसमें तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं से आए हैं।

स्वप्निल ने क्वालिफिकेशन स्टेज में 7वें स्थान पर रहते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्होंने कुल 590 अंक प्राप्‍त किए। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें इस स्‍पर्धा के शीर्ष दावेदारों में जगह दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

13 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

18 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

18 घंटे ago