खेल

पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक 2024 में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, और कहा कि उनकी जीत से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मनु भाकर की एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने की असाधारण उपलब्धि की भी सराहना की, जो किसी भारतीय द्वारा अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- “हमारे निशानेबाज हमें निरंतर गौरवान्वित करते रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। भारत बेहद प्रसन्न है।

मनु के लिए यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। #Cheer4Bharat”

Editor

Recent Posts

भारत ने रबी मौसम के लिए 36 करोड़ 20 लाख टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 2025-26 के रबी मौसम…

44 मिन ago

मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले…

1 घंटा ago

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के 75 वे जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्‍ट्रपति…

2 घंटे ago

भारत सरकार ने ‘अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक वर्गीकरण’ को बढ़ावा देने के लिए ILO के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के…

15 घंटे ago

भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त एक सद्भावना यात्रा के लिए 15 सितंबर को फिजी के सुवा पहुंचा

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त, अपनी तीन…

15 घंटे ago