भारत

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के सुचारू कामकाज के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें। मीडिया से बातचीत में किरेन रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस मॉनसून सत्र के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने में योगदान और सहयोग करें। उन्‍होंने कहा कि संसद सभी की है और इस दौरान सरकार विभिन्न विधायी कार्य करेगी और विधेयक प्रस्‍तुत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य रचनात्मक रूप से इसमें भाग लेंगे। किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद जितनी कुशलता से काम करेगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा।

कोई पार्टी या कोई मेंबर अपना जो भी बात रखना चाहता है पार्लियामेंट में पूरा रख सकते हैं। मैं विपक्ष के साथियों को कहना चाहता हूं कि पहले में भी पार्लियामेंट को चलाने में दिक्कत आई थी क्योंकि हंगामा बहुत ज्यादा हुआ था लोग चाहते हैं कि पार्लियामेंट सुचारू रूप से चले इसलिए मैं फिर से सब पार्टी के नेताओं को मैं अनुरोध करता हूं कि पार्लियामेंट अच्छी तरह से चले इसमें सब लोग योगदान करें और हम भी विपक्ष की बात सुनेंगे और विपक्ष भी हमारी बात सुने।

किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बार-बार साबित हो चुका है कि संसद में व्यवधान डालने से कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनने को तैयार है और उसे उम्मीद है कि विपक्ष भी सरकार की बात को सुनेगा। उन्‍होंने कहा कि सदन में व्यवधान डालने से सभी का समय बर्बाद होता है और करदाताओं का पैसा भी व्यर्थ हो जाता है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

20 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

20 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

20 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

20 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

20 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

20 घंटे ago