साइप्रस के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनिता डेमेट्रियू के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। अनिता डेमेट्रियौ और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और साइप्रस लोकतांत्रिक मूल्यों और मज़बूत संसदीय परंपराओं से जुड़े घनिष्ठ साझेदार देश हैं। उन्होंने कहा कि भारत, साइप्रस के साथ अपनी साझेदारी को काफी महत्व देता है, यह साझा रणनीतिक दृष्टिकोण और आपसी सम्मान पर आधारित है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और साइप्रस के बीच राजनीतिक संपर्क, आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी और सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत-साइप्रस आर्थिक संबंधों में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और राष्ट्रमंडल सहित बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की भी सराहना की।
राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि सुश्री अनीता डेमेट्रियू साइप्रस की प्रतिनिधि सभा की पहली महिला और सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल साइप्रस की महिलाओं के लिए, बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। राष्ट्रपति ने उन्हें भारत में महिलाओं की बढ़ती लोकतांत्रिक भागीदारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में, लाखों महिलाएं सक्रिय सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बन रही हैं। संसद के निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक अधिनियम पारित किया गया है।
राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा के दौरान साइप्रस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भारत के लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के संसदीय आदान-प्रदान से भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मज़बूत होंगे।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…