देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मई 2024 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है।
टाटा मोटर्स की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 76,766 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने वितरकों को 74,973 वाहनों की आपूर्ति की थी। टाटा मोटर्स ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 75,173 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 73,448 इकाई थी।
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,74,551 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने वितरकों को 1,78,083 वाहनों की आपूर्ति की थी। एमएसआई ने शनिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहन खंड में उसकी बिक्री कुछ बढ़कर 1,44,002 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 1,43,708 इकाई थी।
किआ इंडिया की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 19,500 इकाई रही है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह बात कही। पिछले साल समान माह में कंपनी ने 18,766 वाहनों की बिक्री की थी।
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 63,551 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने 59,601 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू थोक बिक्री मई में एक प्रतिशत बढ़कर 49,151 इकाई हो गई, जो पिछले साल मई में 48,601 इकाई थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 71,682 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने वितरकों को 61,415 वाहनों की आपूर्ति की थी।
एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत गिरकर 4,769 इकाई रह गई है। कंपनी ने पिछले साल मई में 5,006 वाहनों की बिक्री की थी। वाहन कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि पिछले महीने इसे इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को बताया कि मई में उसकी कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 25,273 इकाई रही। कंपनी की घरेलू बिक्री समीक्षाधीन माह में 23,959 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,314 इकाई रहा।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना…
राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पौधारोपण का मात्रात्मक आकलन प्रदान करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय राजमार्ग…
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड…
ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़ होने से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा…
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने ओडिशा के कटक स्थित बेबीक्यू…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि…