भारत

प्रधानमंत्री ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की; प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात रेमल के बाद असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और केंद्र सरकार ने राज्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।

असम में बाढ़ से लगभग दो लाख लोग और 386 गांव प्रभावित हुए हैं। 35 हजार से अधिक लोग 95 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। असम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार विनाशकारी बाढ में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान रेमल से उत्‍पन्‍न प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को ताजा स्थिति से अवगत कराया।

Editor

Recent Posts

शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले ग्रैंडमास्टर बने

असम के अंतर्राष्‍ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्‍टर बन गये हैं। मयंक राज्‍य के पहले और…

3 घंटे ago

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के सांसदों ने संसद में नोटिस दिया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्ष…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर भीषण बमबारी की, द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की महत्वाकांक्षा पूरे पश्चिम एशियाई…

3 घंटे ago

NMDC का वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन पांच गुना बढ़कर 50 एमटी के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया

इस्पात मंत्रालय के अधीन भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और नवरत्न सीपीएसई एनएमडीसी…

3 घंटे ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

15 घंटे ago