चुनाव

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। आज राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के उनियारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि 2004 और 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण को कम करने और धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आरक्षण को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची थी। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों का आरक्षण न तो खत्म होगा और न ही धर्म के आधार पर बंटने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सभी ने एक स्थिर और मजबूत सरकार के प्रदर्शन और उपलब्धियों को देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन वर्षों के दौरान देश ने ऐसे फैसले लिये जिनकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी विकास की राजनीति नहीं करती और यही कारण है कि देश दशकों तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा। प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की भी अपील की।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

9 घंटे ago